( प्राइम न्यूज रिपोर्टर) सोनबरसा भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 बटालियन सोनबरसा कैंप के जवानों ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है गुप्त सुचना के आधार एक चार पहिया वाहन में 39 किलो ग्राम गंजा दो तस्कर को गिरफ्तार किया .गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीतामढ़ी डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुरारी सिंह के पुत्र कुमार प्रिस सौरभ व मैहसौल थाना क्षेत्र के मैहसौल वार्ड नंबर 23 निवासी गणेश साह के पुत्र बिटु कुमार के रुप में की गई है
कम्पनी कमांडर सहायक सेना नायक रंजीत बैद्य ने बताया कि पिलर संख्या 323/13 इंडो नेपाल रोड डीपीएस स्कुल के समीप सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार मुख्य आरक्षी संदीप कुमार गुप्ता ,गौतम राही आरक्षी प्रियरंजन कुमार ने पहले जा घाट लगाकर बैठे थे उसी बीच इंदरवा गांव की तरफ से डीएल 08 सीएबी 0401 नंबर टोयोटा एटियास कार आते हुए रोका और तलाशी ली तो गंजा पाया . गंजा व कार सहित दोनों तस्कर को स्थानीय थाना के हवाले किया गया जहां थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने गंजा और कार को जब्त करते हुए दोनों तस्कर के विरुद्व मादक द्रव्य व मनोतेक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।



0 Comments