( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के भलनी मदन वार्ड चार निवासी स्टेट बैंक से रिटायर्ड मैनेजर रमेशचन्द्र झा के घर 50 लाख की चोरी हो गई. उन्होंने बताया कि 18 जून 2025 को वह दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के लिए गए थे. तब घर में ताला लगा हुआ था . ग्यारह सितंबर को जब वह इलाज करा कर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर में सामान बिखरा पड़ा है और बहुत बड़ी चोरी हो चुकी है.
चोरी किए गए सामानों में 32 भर सोने के आभूषण, जमीन के कागजात के अलावा महत्वपूर्ण सामग्रियां हैं. जिनका कुल योग उन्होंने 50 लाख बताया है. उनका एक पुत्र राकेश कुमार झा पटना के फाइनेंस डिपार्टमेंट में मैनेजर के पद पर है. वहीं दूसरा राजेश कुमार झा आईटीसी विभाग में इंजीनियर है. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने देखा और बताया कि चोर घर के अंदर बाउंड्री फांद कर आया था और अंदर आने के बाद जो दरवाजा था उसका ताला और कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गया.
इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. घर के अंदर पांच कमरों के कुंडी और ताला को तोड़कर सभी सामान ले जाया गया. आभूषणों में उनकी पत्नी एवं पुत्रवधू के आभूषण तथा कीमती साड़ियां चोरी हुई है. खबर लिखे जाने तक आवेदन दिया गया है प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.



0 Comments