( प्राइम न्यूज़ रिपोर्ट) सोनबरसा नेपाल में हिंसक आंदोलन के बाद पांचवें दिन शुक्रवार को सर्लीही जिला मंगलवा मुख्यालय ,नवलपुर,हरिवन,हरपुर,बरहथवा,बैलबांस ,सहित जिले के सभी मुख्य बाजार चौक पर कर्फ्यू के चलते सेना ,शस्त्र बल और नेपाल पुलिस के जवान तैनात हैं कहीं कहीं लोग रोजमर्रा की बस्तु लाने के लिए पैदल आते जाते हैं और वाहन पर पूर्ण प्रतिबंध है और दवा दुकान छोड़कर सभी दुकानें बंद है
वहीं भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक,कन्हौली,सोनबरसा बाजार ,सहोरबा,इंदरवा,लालबंदी पूर्वी मेन नाका पर 24 घंटे जवान मुस्तैद है और आने जाने वाले राहगीरों पर पैनी नजर बनाएं हुए हैं वहीं मेन नाका हनुमान चौक के समीप नेपाल में फंसे भारतीय को आईडी कार्ड जांच कर अनुमति दे रहे है वहीं भारतीय सीमा क्षेत्र मुख्य बाजार सोनबरसा में आंदोलन का असर पूर्ण रुप से दिखाई दे रहा है यहां हर चौक चौराहे पर भीड लगी रहती थी लेकिन पांच दिनों से यहां ग्राहक नदारत है
यहां का व्यवसाय नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है व्यवसाय अनिल शर्मा ,श्याम बाबु गुप्ता,संजय गुप्ता,संजय कुमार,संजय कुमार सिंह,सोनु कुमार सिंह ,राजेश कुमार ,प्रमोद कुमार महतो,आमोद कुमार महतो,रविन्द्र महतो,मुन्ना प्रसाद यादव,संजीव कुमार ,विनोद कुमार राजीव नायक ने बताया कि नेपाल में कर्फ्यू के चलते दिन भर दुकान खुली रहती है लेकिन ग्राहको को आना जाना बंद है ।



0 Comments