बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी शंभू शाह ने बंदूक के बल पर मोटरसाइकिल छीने जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अज्ञात को अभी युक्त बताया है घटना 8 सितंबर की है जब वह डुमरा से अपने घर लौट रहा था तभी भासर पोखर के पास उसके मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठ गया जो अपना घर रिखौली बता रहा था. जब भगवानपुर पंचायत भवन के पास उसे उतरने के लिए कहा गया तो कनपटी में बंदूक भिराकर उसने उस की बाइक छीन ली. घटना का अनुसंधान पीएसआई जेपी यादव कर रहे हैं.

0 Comments