Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

24 छात्रों के ह%%त्या के विरोध में जल रहा नेपाल से सटा भारतीय इलाका

 


सोनबरसा नेपाल सरकार द्वारा फेस बुक ,इंस्टाग्राम और वाटसौप जैसे सोशल मीडिया प्लेट फार्म को बंद किए जाने को लेकर सोमवार को नेपाल के राज्यधानी काठमांडू में आम लोगों के द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन को लेकर 24 छात्रों के हत्या के विरोध में मंगलवार को सर्लाही जिला मंगलवा ,लालबंदी,नवलपुर,हरपुर,हरिवन,बरथहवा,बैलवांस  ,करैना,परसा सहित सभी मुख्यालय मार्ग को टायर जलाकर आम नागरको ने बंद कर दिया और  प्रधानमत्री केपी ओली मुर्दाबाद देश छोड़ के नारे लगा रहे थे


वहीं पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव जिला मुख्यालय मंगलवा के जिला विकास चौक ,शिवसागर चौक ,गणेशिया चौक,बाल मंदिर चौक ,नगर पालिका चौक,विश्वकर्मा चौक,राजश्री चौक पर जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और कई जगहों पर पुलिस से झडप भी हुआ वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शनकारियो ने घुसकर तोर फोर किया और आग लगाने की कोशिश की जहां पुलिस बल ने रोक दिया

वहीं स्थिति गंभीर देखते हुए पुरे जिला में  प्रमुख जिलाधिकारी तुलती बहादुर श्रेष्ठ ने कर्फ्यू लगा दिया।उधर नेपाल की स्थिति को देखते हुए एसएसबी 51 बटालियन के जवानों ने भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक ,सोनबरसा बाजार,इंदरवा,सहोरबा,लालबंदी,लरकवा,बलुआहा,कन्हौली नाका पर गश्त तेज कर दिया है और सीमा पर आने जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही नागरिकों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है उधर नेपाल शस्त्र बल के जवान की आने जाने वाले की सघन जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments