बाबू नरहा में एक 22 साल की लड़की की द%बिया से ग%ला रेत कर ह%त्या
बाजपट्टी: थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा पंचायत बाबू नरहा गांव में रविवार की रात करीब 8:30 बजे राम नारायण ठाकुर की पुत्री प्रिया भारती 22 वर्ष की दबीया से गला रेत कर हत्या कर दी गई. हत्यारा उसके घर के बगल से एक पेड़ के सहारे छत पर आया जहां प्रिया भारती रात का खाना खा रही थी. इस दौरान उसने दबीया से उसके गले पर प्रहार किया. जिससे मृतिका वही ढेर हो गई. जब लोगों ने चीखने की आवाज सुनी और छत पर आए तब हत्यारा ऊपर से नीचे एक करकट के छतदार मकान पर कूदा. उसके बाद जमीन पर कुदा जहां प्रिया की मां निशा देवी थाली धो रही थी हत्यारे ने उसे भी जख्मी कर दिया.
इसकी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे. शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
दिन में डीएसपी सुनीता कुमारी भी वहां पहुंची और मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि भौतिक एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रिया भारती यहां अपने मांमा के घर रहती थी. वह मुख्यतः डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा बेली की रहने वाली थी. वह एम ए की छात्रा थी और उसकी शादी अभी नहीं हुई थी.
17 जुलाई 2025 को आदित्य कुमार जिसकी हत्या गोली मारकर कर दी गई थी उसकी यह मौसेरी बहन थी लेकिन पुलिस ने इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़ने से इनकार किया है. घटनास्थल से खून से सना दबिया मिला.





0 Comments