Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना एवं 40 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 संख्याः छः/प्रचार/ सीमांत-पटना/ प्रेस विज्ञमि/2025/340

दिनांक: 21.10.2025

प्रेस विज्ञप्ति


आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना एवं 40 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पटना द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


यह आयोजन 40 वाहिनी, एस.एस.बी., पटना परिसर में प्रातः 08:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें शोक परेड, बैंड द्वारा सलामी, तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले एक वर्ष (1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक) के दौरान देशभर में तैनात कुल 191 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें सशस्त्र सीमा बल के 6 बलकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।


समारोह का नेतृत्व श्री बी के पाल, उप-महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना द्वारा किया गया। श्री बी के पाल, उप-महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों द्वारा दिया गया बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि इन वीरों ने कर्तव्य, साहस और देशभक्ति की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पीढ़ियों को निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देती रहेगी।।


इस अवसर पर श्री रुडोल्फ अल्वारेस, भा.पु.से. (उप-महानिरीक्षक) श्री के, रंजीत (उप-महानिरीक्षक), श्री एल, जितेन सिंह (उप-महानिरीक्षक), श्री सुब्रता सहा राय (कमांडेंट संचार), श्री सतीश कुमार (कमांडेंट) सहित 40 वाहिनी के अधिकारीगण, जवान एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments