Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

पूर्व विधायक ने चुनावी रण में उतरने का मन बनाया

 बाजपट्टी : सीतामढ़ी। बाजपट्टी प्रखंड के बसहा स्थित पूर्व मंत्री डॉ रंजु गीता के आवास पर शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई



पूर्व विधायक बाजपट्टी डॉ रंजू गीता ने अपने मधुबन बसहा स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया.  जिसमें उन्होंने एनडीए गठबंधन से बाजपट्टी के सीट को एलाइंस पार्टी को दिए जाने के लिए काफी खेद व्यक्त किया.  वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए काफी भावुक हो गई. मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें काफी हिम्मत दिया. इसके बाद उन्होंने बताया कि नॉमिनेशन के पहले वह अपना निर्णय लेंगी और इसको लेकर वह जनता के बीच जाएंगे, उनके विचार को समझेंगे,  जिसमें उन्हें यदि जवाब मिलता है तो वह अपना निर्णय चुनावी रण क्षेत्र में आने का मन बनाएंगे.  मौके पर राजेश दास, धीरेंद्र कुंवर, नीरज सिंह, अनुज कुमार, रंजीत सिंह, दिनेश प्रसाद यादव, वीरेंद्र साह, सुनील बिहारी, संजय बब्बू सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे



इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बाजपट्टी राजेश दास,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नानपुर नीरज सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष   बोखड़ा कामोद कुमार बसंत, विशेश्वर राय प्रखंड उपाध्यक्ष बाजपट्टी, रविन्द्र मंडल प्रखंड उपाध्यक्ष नानपुर, ललित कापर मुखिया सह पंचायत अध्यक्ष, रंजीत सिंह, मुखिया साह जिला महासचिव, सुरेंद्र पासवान, मुखिया मीतू मंडल, नरेश राय, गौतम कुमार यादव, अजय सिंह, दिलीप साह, तस्लीम बोखाड़ी, मो बशारत करीम गुलाब समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments