बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बेलहिया पैक्स अध्यक्ष मंजू देवी एवं पैक्स प्रबंधक सपना कुमारी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें 734 क्विंटल धान के गबन का मामला बताया गया है. इसको ले सहकारीता प्रसार पदाधिकारी अनुज समीर ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना का अनुसंधान पीएसआई प्रमोद कुमार कर रहे हैं.
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा पैक्स अध्यक्ष मिथिला बिहारी यादव एवं प्रबंधक पूजा कुमारी के खिलाफ 909 क्विंटल धान के गबन को ले स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह प्राथमिकी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बाजपट्टी अनुज समीर के द्वारा दर्ज कराई गई है. घटना का अनुसंधान एसआई आर के सिंह कर रहे हैं.



0 Comments