( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : आगामी विस चुनाव को लेकर बीडीओ वरुण केसर ने निजी विद्यालय संचालकों के साथ शनिवार को अपने कार्यालय में एक मीटिंग किया. जिसमें उनके विद्यालय में चलने वाले गाड़ियों को 11 नवंबर को होने वाले चुनाव से पूर्व जमा करने हेतु निर्देश दिया गया. इन गाड़ियों को 9, 10 एवं 11 तारीख को बिहार विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा
. गाड़ियों की सूची जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश भी दिया गया. मौके पर पैरंट चॉइस पब्लिक स्कूल, आरएस ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, टाइनी टाउट्स, लिटिल एंजेल स्कूल, सेंट मैरीज स्कूल के प्रतिनिधि वहां मौजूद थे. मौके पर फेकन बैठा एवं मो सनाउल्लाह भी प्रखंड कार्यालय की तरफ से वहां मौजूद थे.



0 Comments