( Prime News Reporter) सोनबरसा एसएसबी 51 बटालियन कन्हौली के जवानो ने जाली रुपए साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी तुलसी राय के पुत्र योगेश कुमार के रुप में की गई है
कम्पनी कमांडर संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पीलर संख्या 327/33 मुशहरनिया गांव के समीप तस्कर नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था उसी बीच उप निरीक्षक उतम् सिंह मुख्य आरक्षी राज कुमार व अन्य पांच जवानों ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो पाकेट में 500 रुपए का 11500 एगारह हजार पांच रुपया भारतीय जाली नोट पाया गया जहां रुपया और तस्कर को कन्हौली थाना के हवाले किया गया।
0 Comments