Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बर्री फुलवारिया के लड़के का सड़क दुर्घटना में मौत

 


बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया पंचायत निवासी सीताराम शाह के पुत्र मनीष कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह उत्तराखंड में निजी कार्यालय में काम किया करता था. जहां से मोटरसाइकिल अपाचे से अपने दो साथियों झूलन एवं नवल के साथ छठ पूजा करने के लिए घर को चला. मुजफ्फरपुर जिला के साहिबगंज में उसकी मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज सीतामढ़ी के अस्पताल में चल रहा है. घर में उसकी पत्नी आशा देवी एवं पुत्री वर्तिका 2 वर्ष उसके पीछे हैं. जिनका रो रो कर बुरा हाल है. घर में मातम का माहौल है. वह चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था. उसके पिता घर में ही सोना चांदी का निजी व्यवसाय करते थे. मृतक की मां बार-बार रोकर बेहोश हो रही है. शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments