( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) पटना : माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि को दोगुना करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को ₹600 की जगह ₹1200, कक्षा 5 एवं 6 के छात्रों को ₹1200 की जगह ₹2400, कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को ₹1800 की जगह ₹3600 तथा कक्षा 9 और 10 के छात्रों को भी ₹1800 की जगह ₹3600 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
यह निर्णय न सिर्फ़ करोड़ों छात्र-छात्राओं के मनोबल को नई उड़ान देगा, बल्कि उन्हें पठन-पाठन के क्षेत्र में आवश्यक आर्थिक सहूलियत भी उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री जी का यह कदम शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की अटल प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ी को मजबूत, आत्मनिर्भर एवं उज्ज्वल भविष्य देने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
#Bihar #jdu


0 Comments