Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

एक्सप्रेस ट्रेन के बाजपट्टी स्टेशन पर ठहराव को लेकर आमरण अनशन का आज दूसरा दिन

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा अनशन का शनिवार को 
दूसरा दिन रहा.  जिसमें संयुक्त संघर्ष किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा उर्फ संजय की स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई. उनके बीपी, शुगर एवं पल्स की जांच स्थानीय सीएचसी द्वारा डॉक्टरों की टीम भेज कर कराई गई.

शुक्रवार की रात विधायक मुकेश कुमार यादव उनसे मिलने आए और अपना भर शक प्रयास करके बाजपट्टी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव उन्होंने प्रयास करने का आश्वासन दिया. वहीं दूसरी तरफ जन सुराज के नेता अजीत फौजी भी उनसे मिलने आए और उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक भारत सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो अनशन में अजीत फौजी भी शामिल होंगे.

मौके पर अमरेंद्र कुमार, केशव कुमार, दीपेश झा, शंभू सिंह, केदारनाथ सिंह, नरेश सिंह, हरिशंकर झा, आमोद झा, मनीष कुमार झा, इंद्रजीत कुमार झा, अंजनी कुमार सिंह, नवनीत कुमार झा, आलोक झा, विभूति झा, केशव झा, हीरा सिंह, सत्यनारायण सिंह, मनीष झा, अरुण सिंह, नंदकिशोर मंडल, प्रताप सिंह, शंभु सिंह अमीन, अभिषेक सिंह, शिवम झा,, राजकुमारी, रंजू देवी, उर्मिला, बबीता, लीला, ललिता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments