Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी में पुलिस और वांछित अपराधी के बीच गो%लीबारी । तीन गिरफ्तार

 🔴 बिग ब्रेकिंग सीतामढ़ी 🔴

सीतामढ़ी पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई — कुख्यात अपराधी राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान फायरिंग में तीनों घायल


सीतामढ़ी, जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

टीम ने रविवार को कुख्यात वांछित अपराधी राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने घटना में इस्तेमाल हथियार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखे हैं।

जब पुलिस टीम अभियुक्तों को हथियार बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची, तो तीनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल से दो लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments