Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

चोरौत थानान्तर्गत सी०एस०पी० संचालक ह%त्याकांड का सफल उद्भेदन

 

प्रेस विज्ञप्ति

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, सीतामढ़ी

चोरौत थानान्तर्गत सी०एस०पी० संचालक हत्याकांड का सफल उद्भेदन


दिनांक-29.09.2025 को सीतामढ़ी जिलान्तर्गत चोरौत थाना क्षेत्र में एक सी०एस०पी० संचालक श्रवण कुमार यादव की हत्या के मामले में उनके पिता किशुनदेव यादव द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध चोरौत थाना कांड संख्या-123/25 दर्ज की गई थी।

अग्रिम अनुसंधान के क्रम में आये तथ्यों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी, सीतामढ़ी के नेतृत्व में SIT Team का गठन कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ की गई।


अनुसंधान के क्रम में सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर एक व्यक्ति महानंद कुमार उर्फ महानंद यादव को चिन्हित कर कल दिनांक 05.10.2025 को धर्मपुर, बोखरा थाना से पकड़ा गया। पुछताछ के क्रम में इन्होंने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताए कि रंजन पाठक गिरोह ने मृतक की हत्या करने के लिए 01 लाख 70 हजार रूपए में सुपारी लिया था

जिसमें 50 हजार रूपए मिलना था तथा इनके द्वारा उक्त घटना में उपयोग होने वाले पिस्टल सरोज कुमार पिता रमेश पासवान के यहाँ छुपाया गया है। तत्पश्चात गठित टीम द्वारा छापेमारी कर सरोज कुमार को पकड़ा गया एवं तलाशी के क्रम में इनके घर से एक (01) अवैध पिस्टल एवं दस (10) कारतूस बरामद किए गये। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है। अग्रिम अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता

1. महानन्द कुमार उर्फ महानन्द यादव ग्राम धर्मपुर, थाना-बोखड़ा, जिला-सीतामढ़ी

2. सरोज कुमार ग्राम बनौल बाजार थाना बोखड़ा जिला- सीतामढ़ी

बरामदगी-

पिस्टन-01

कारतूस-10

Post a Comment

0 Comments