( Prime News Reporter) बोखड़ा:-थाना क्षेत्र के बोखड़ा काजियाना टोल के पास शनिवार की दोपहर धान के खेत के मेर पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान बोखड़ा काजियाना टोल वार्ड 15 निवासी राम प्रमोद सहनी के पुत्र पंकज कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।उसका शव उसके घर से पांच सौ मीटर पीछे धान खेत के मेर पर मिला है।मृतक के स्वजनों के अनुसार,पंकज शुक्रवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था, देर रात तक घर वापस नही लौटने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नही मिल सका।
इसके बाद शनिवार की सुबह बोखड़ा थाने में अपने पुत्र की लापता होने की आवेदन दिया था।इधर उसके स्वजनों ने शनिवार को दिन के एक बजे घर के पीछे झाड़ी व खेत की ओर निकले तो देखा की धान के खेत के मेर पर शव पड़ा है।मृतक के शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान मिले है।सूचना मिलते ही पुपरी पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, बोखड़ा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक गौरव सिन्हा एवं शिवजन्म पासवान ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचे एवं छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेंज दिया है।मृतक के पिता राम प्रमोद सहनी ने बताया है, की उसके पुत्र की हत्या कर शव को खेत के मेर पर फेंक दिया है।
पुपरी पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हत्या कर शव फेंका गया है।
मृतक एक भाई एवं तीन बहनों में सबसे छोटे स्थान पर है।इधर शव मिलने के बाद उसके स्वजनों एवं रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रामबाबू राय ने मृतक के स्वजनों से मिलकर घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया।




0 Comments