बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह नाटकीय ढंग से एक नाबालिग लड़की अपने नाबालिक प्रेमी के घर सुबह-सुबह चली जाती है. इसके बाद मामला ग्रामीण पंचायत पर पहुंचता है. जहां बात नहीं बनने पर डायल 112 को सूचना दी जाती है. वहां पहुंचकर मामला को शांत करने का प्रयास किया जाता है.
लड़का अपने घर में रह गया लेकिन लड़की को उसके घर वालों ने स्वीकार करने से मना कर दिया. तब लड़की को पुलिस लेकर स्थानीय थाने पर चली आई. जहां से 24 घंटे के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जाएगा. यह जानकारी थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल के द्वारा दी गई.



0 Comments