सोनबरसा ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर ) थाना पुलिस ने बुधवार के देर शाम एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ तीन युवक को पकडने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र आकाश कुमार व बेला थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी रामप्रीत राय के पुत्र विवेक कुमार एवं जयनगर गांव निवासी सत्येन्द्र राय के पुत्र सुनील कुमार यादव के रुप में की गई है
थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार व शस्त्र बलों ने पकडिया के समीप पहुंचा तो दिनों युवक भागने का प्रयास करने लगा उसी बीच शस्त्र बलों के तत्परता से पकड़ा गया और तलाशी ली तो एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया जहां पुछ ताछ कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया
0 Comments