Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

श्री रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग स्थापना का महोत्सव


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर ) बाजपट्टी:  प्रखंड के रसलपुर पंचायत स्थित है सार्वजनिक राम जानकी मंदिर के परिसर में श्री रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग स्थापना का महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ. इस दौरान शुक्रवार को विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें 1101 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. यह कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर रसलपुर गिरधारी टोल होते हुए बनटोलवा पथ में संगही नदी उत्तरायनी धार पर पहुंची.

जहां कलश को भरा गया. इसके बाद पुनः कन्याएं एवं झांकी मंदिर परिसर में लौट आई. इस दौरान पूजन कार्य श्री दुर्गानंद झा के अगुवाई में हो रहा है. उनके साथ सहयोगी शंकर ठाकुर, सूरज झा, मुकेश मिश्रा एवं दिव्यांशु झा है. इस दौरान पूजा पर बैठे मुखिया मंजू देवी एवं उनके पति शंभू शाह के अलावा जय नारायण राय एवं अरुण राय दंपति सहित बैठे हैं.

  मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार, उप मुखिया संजय कुमार,  राकेश शाह, शंकर शाह, राहुल कुमार, परशुराम शाह, बाबा नरेश दास, बाबा कानू दास, लालू महाराज बेचू सहनी, इंदल साहनी, शंभू साहनी, बेचन राय, सुमन कुमार, कन्हैया कुमार, इंदल राय, पप्पू कुमार, लक्ष्मण राय सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए.

Post a Comment

0 Comments