Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी में महाशिवरात्रि की तैयारी चरम पर

 


बाजपट्टी : महाशिवरात्रि के अवसर पर बनगांव महादेव मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है. अध्यक्ष सतीश कुंवर, उपाध्यक्ष राजेश कुंवर, सचिव श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुंवर, लाइसेंस धारी शंभू सिंह, टुनटुन सिंह, हीरा सिंह, बजरंगी सिंह आदि ने बताया कि इस वर्ष बसहा, हाथी, राक्षस, महाकाल, डाकिनी, पिशाचिनी, भूत बैताल की मूर्ति बनाई जा रही है. जो इस बार के शोभायात्रा के लिए विशेष आकर्षण होगा.

वही रात्रि में  प्रसिद्ध मैथिली गायक राम सजीवन के नेतृत्व में मैथिली कलाकारों द्वारा शिव विवाह उत्सव का झांकी प्रस्तुत किया जाएगा. सचिव श्याम सिंह के नेतृत्व में दरभंगा से पधारे मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है. लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

Post a Comment

0 Comments