Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी में बाइक दुर्घटना में एक की मौ**त दो इलाजरत


( prime news reporter)  बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के हसनपुर बरहरवा चौक पर सोमवार की देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में हसनपुर बरहरवा निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र अंकित चौधरी 18 वर्ष की मौत हो गई. वहीं घायल  सवार की पहचान अंकित पासवान एवं अनिल चौधरी के रूप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार आ रहे थे. इसी दौरान चौक पर एक चिरान मशीन के बाहर पड़े हुए लकड़ी के टुकड़े से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई. जिससे अनियंत्रित मोटरसाइकिल से तीनों फेंका गए. जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं अंकित का इलाज निजी अस्पताल में तथा अनिल चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Post a Comment

0 Comments