Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

उप प्राचार्य की विदाई @ पीएम श्री नवोदय विद्यालय खैरवी ।

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बथनाहा:  पीएम श्री नवोदय विद्यालय खैरवी में उपप्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह का विदाई समारोह मनाया गया. वह अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद सेवानिवृत हुए इस दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षिका भावुक दिखे. वहीं बच्चों ने उनकी विदाई गर्म जोशी से की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके 34 साल 7 महीने के कार्यकाल अनेक विद्यालयों में बिताते हुए आज सेवा निवृत्ति पाई है. इस विद्यालय में उन्होंने 4 वर्ष और 6 महीने बिताई जिसमें वह इकोनॉमिक्स के टीचर के रूप में प्रचलित रहे. वहीं 1 जुलाई 2025 को उन्हें उपप्राचार्य का पद दिया गया और उन्होंने इसका निर्वाह बखूबी किया. मौके पर बोलते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर ललन झा एवं डीडीओ युगल किशोर कुमार चौधरी ने उनके कार्यकाल का व्याख्यान किया.

 वहीं श्री सिंह की पत्नी पुष्पा एवं पुत्री गीतांजलि तथा गरिमा सिंह ने भी विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया. जहां उनका इतना समय बिता.

 मौके पर इनके अलावा अनेकों शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किया. उनके सम्मान में अंगवस्त्र, गुलदस्ते व चित्र उपहारस्वरूप दिया गया.


 इस दौरान अशोक कुमार उपाध्याय, एस के झा, राम पुकार प्रसाद, ललित कुमार झा, अजय कुमार, राज कुमार सिंह, एल एस तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अंजली कुमारी, राजेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार, सुजीत कुमार, अर्जुन यादव, राहुल कुमार, नसरीन परवीन, अकबर अली, मानस मयंक आज़ाद, शौकत अली, कमल किशोर, अभिषेक मिश्रा, अमन यादव, मनोज कुमार सिंह, ए के आजाद, अनुदीप सिंह, सुचिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, सतीश प्रसाद, अली हुसैन, सभु सरकार,वीणा पासवान, सीता सिंह, मनोज कुमार राय, सरोज कुमार, अभिभावक राम विनय पासवान, सत्य प्रकाश तथा विद्यार्थी गण उपस्थित रहे


Post a Comment

0 Comments