Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

छेड़खानी मामले में नाबालिग को चाकू गोदा । हालत नाज़ुक

 बथनाहा. थाना क्षेत्र से हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई. 


छेड़खानी के मामले में दर्ज मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिये आरोपितों द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गयी. सुलह से इनकार करने पर आरोपित के भाई व अन्य परिजनों द्वारा एक नाबालिग किशोर को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर गांव में ऋतिक नामक नाबालिग को आरोपित सौरभ ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कई बार चाकू से प्रहार कर किया, जिसमें नाबालिग  ऋतिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.


जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, ऋतिक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ के भाई द्वारा पीड़ित नाबालिग की बहन के साथ छेड़खानी की गयी थी. इस मामले को लेकर बथनाहा थाने में पहले ही केस दर्ज कराया गया था. इसी केस में सुलह का दबाव बनाया जा रहा था. सुलह से इनकार करने पर यह हमला किया गया.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छेड़खानी के आरोपित युवक की कोर्ट में जमानत के लिये सुनवायी हुई थी, जहां से उसके जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया. इसी आक्रोश में आरोपित के परिजनों में आक्रोश था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी गयी है. घटना के संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने भी पुष्टि की है.

Post a Comment

0 Comments