( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी:  थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की के अपहरण कांड के मुख्य अभियुक्त अविनाश कुमार भेरिहर टोल, बाजितपुर थाना पुपरी को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी केस के अनुसंधानकर्ता पुअनि निशांत कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से की गई. 2 जनवरी को लड़की घर से निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई.

इस मामले में उसके पिता ने 12 जनवरी को बाजपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में उसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वही लड़की को भी बरामद कर लिया गया है.