Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

महिला और दो पुत्र के पोखर से श**व मामले में प्राथमिकी। सात नामजद


( prime news reporter)  बाजपट्टी:  सुरसंड थाना क्षेत्र के सहानिया पट्टी गांव निवासी सोहन राय ने अपनी पुत्री एवं दो नातियों के हत्या कर तालाब में फेके जाने को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दे कि घटना 25 जनवरी की है जब बाजपट्टी थाना क्षेत्र के नरहा के एक पोखर से तीनों की लाश निकाली. जिसमें वादी के पुत्री अंशु कुमार एवं नाती ऋषभ कुमार एवं रॉकी कुमार की लाश थी.  इसके बाद से मृतका के सारे ससुराल वाले फरार हैं.

दर्ज प्राथमिकी में पति राकेश राय, ससुर कृष्ण देव राय, सास मनतोरिया देवी के अलावा रूबी देवी, राम प्रताप राय, मदन राय एवं शशि कुमार को नाम जद अभियुक्त बताया गया है. साल 2020 में अंशु की शादी राकेश से हुई थी. उसके बाद से उक्त सभी आरोपी दहेज के लिए अंशु के साथ मारपीट किया करते थे एवं पैसा ना देने पर हत्या कर देने की धमकी भी दिया करते थे. घटना का अनुसंधान पुअनी निशांत कुमार कर रहे हैं.


Post a Comment

0 Comments