Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

संधवारा टी 20 आखिरी लीग में बेलहिया को पटदौरा ने हराया ।


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)  बाजपट्टी : प्रखंड के झंडा मेला मैदान संधवारा में स्वर्गीय सूर्य देव राय T20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंतिम लीग मैच बेलहिया एवं पटदौरा के बीच खेला गया. जिसमें पटदौरा की टीम ने पहले बॉलिंग किया. बेलहिया की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाकर पारी समाप्त किया. जिसमें अरशद ने 45 रन बनाए। पटदौरा की टीम जब बैटिंग करने उतरी तो लक्ष्य को 15 ओवर में  157 रन बनाए 7 विकेट भी खोया जिसमें गौरव ने 25 गेंद में 59 नाबाद बनाया और मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं वसीम ने चार विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच को मधुरापुर के मुखिया लालजी कुमार ने पुरस्कृत किया.


आयोजकों में सरोज कुमार, राजीव यादव, दीप नारायण यादव, मुन्ना यादव, विजय कुमार, मुकेश कुमार, अशोक मुखिया, नीरज मुखिया शामिल थे. निर्णायक मुरारी कुमार उर्फ मोंटी मोरिया तथा नीतीश मुखिया रहे. कमेंट्री की बागडोर श्याम गोपाल एवं आरजे समीर आजाद ने संभाली. वहीं स्कोरर विकास कुमार रहे.


Post a Comment

0 Comments