सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका की मौत
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी भाजपा नेता संजय मिश्रा की पत्नी एवं आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
वह रुदौली गांव में केंद्र संख्या 119 का संचालन करती थीं।
बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व कमतौल जाने के दौरान उनका सड़क हादसा हो गया था। इलाज आईजीआईएमएस, पटना में चल रहा था, जहां बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना से पूरे बाजपट्टी आंगनवाड़ी परिवार में शोक की लहर है। सीडीपीओ सुचिता किरण सहित कई सेविका-सहायिकाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।



0 Comments