( Prime newsसोनबरसा एसएसबी 51 बटालियन लालबंदी कैंप के जवानों ने दो चार पहिया वाहन पिंकअप बेलोरो से भारी मात्रा में चाइनिज़ सेब के साथ दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी राम पुकार राय के पुत्र जवाहर पटेल व राजाराम पटेल के पुत्र राजीव कुमार पटेल के रुप में की गई है
कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ढाका ने बताया कि कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर गुरुवार के देर रात्रि सोनबरसा कैंप व लाल बंदी कैंप के जवानों ने कम्पनी कमांडर के नेतृत्व में विशेष नाका लगाया गया था उसी बीच लालबंदी दरबार पिलर संख्या 319/24 के समीप नेपाल से आर रहे भारती सीमा क्षेत्र में महिन्द्र कम्पनी के पिंकअप बेलोरो बीआर 07 जीए 1785 व बीआर 30जीए 7973 को जवानों ने घेर लिया और तलाशी ली तो दोनों पिंकप बेलोरो में 190 कार्टुन 3515 किलो ग्राम चाइनिज़ सेब बरामद किया गया दोनों तस्कर से पुछ ताछ कर दो तस्कर को चारपहिया वाहन बेलोरो चाइनिज़ सेब सहित सोनबरसा कस्टम के हवाले किया गया ।
0 Comments