(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : प्रखंड के झंडा मेला मैदान संधवारा में स्वर्गीय सूर्य देव राय T20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट
का आयोजन रविवार से शुरू हुआ. इसका उद्घाटन भाजपा नेता नंदेश्वर कुमार उर्फ मुनचुन ने किया . मौके पर बनगांव दक्षिणी एवं बनौली की टीम आमने-सामने आई. टॉस जीतकर बनौली की टीम ने क्षेत्र आरक्षण का फैसला लिया. बनगांव दक्षिणी की टीम ने 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए. जिसमें सर्वाधिक स्कोर रूपेश कुमार का 47 रन का रहा.
जवाब में उतरी बनौली की टीम 14.4 ओवरों में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मैन ऑफ द मैच नीतीश कुमार रहे जिसने पांच विकेट लिया. आयोजकों में सरोज कुमार, राजीव यादव, दीप नारायण यादव, मुन्ना यादव, विजय कुमार, मुकेश कुमार, अशोक मुखिया, नीरज मुखिया शामिल थे. निर्णायक मुरारी कुमार उर्फ मोंटी मोरिया तथा नीतीश मुखिया रहे. कमेंट्री की बागडोर श्याम गोपाल एवं आरजे समीर आजाद ने संभाली. वहीं स्कोरर विकास कुमार रहे.



0 Comments