( Prime news reporter) सोनबरसा एसएसबी 51 बटालियन कैंप के जवानों ने सोमवार के दोपहर एक दो पहिया वाहन सुजुकी से भारी मात्रा में नेपाली कैन बियर के साथ दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान महिन्दवारा थाना क्षेत्र के घोषनगर निवासी विश्वनाथ ठाकुर के पुत्र अमरेन्द्र ठाकुर व कोरलहिया गांव निवासी स्वर्गीय सत्येन्द्र कुमार सिंह के पुत्र सत्यम् कुमार के रुप में की गई है
कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर अधीर कुमार घोष ने बताया की डियुटी पर जा रहे आरक्षी हरलाल ,मान सिंह ,सागर देवनाथ ,जयसिंह काजला ने पीलर संख्या 323/6 चांदनी चौक सोनबरसा के समीप शक के आधार चार पहिया वाहन सुजुकी बीआर 32 एजे 3557 को रोका और तलाशी ली तो 384 पीस केन बियर 500 एमएल पाया गया
जहां चारपहिया वाहन सुजुकी और केन बियर सहित दोनों तस्कर को सोनबरसा थाना के हवाले किया गया थाना अध्यक्ष चारपहिया वाहन सुजुकी व केन बियर को जब्त करते हुए दोनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।



0 Comments