Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी में बड़ी वारदात : सीएसपी संचालक सुंदर यादव की गोली मारकर हत्या, रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हुए अपराधी

 नानपुर (सीतामढ़ी) — जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पीएनबी सीएसपी संचालक एवं मोबाइल दुकानदार सुंदर कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, मोहनी महुआ गाछी निवासी स्वर्गीय त्रिवेणी राय के पुत्र सुंदर कुमार यादव देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं।


गोली लगने के बाद सुंदर कुमार यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवब्रत कुमार एवं पुअनी चितरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या और लूट की घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Hashtag

#Sitamarhi #Nanpur #BreakingNews #CrimeNews #CSPLoot #SitamarhiNews #BiharCrime #PNBCSP #MurderCase #LootKand #BiharNews #NanpurNews #सुंदर_यादव #सीतामढ़ी #नानपुर #अपराध #गोलीकांड #लूटकांड #SitamarhiPrimeNews

Post a Comment

0 Comments