Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी:बेलसंड में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौ*त, मां ने जताई ह*त्या की आशंका

 बेलसंड में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, मां ने जताई हत्या की आशंका- 
मां ने कई लोगों पर साजिश का आरोप लगाया, कब्र से शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | बेलसंड

बेलसंड थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जल्दबाजी में दफनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की बताई गई है। महिला ने बताया कि उसका पति और बड़ा बेटा मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि वह गांव में अपने अन्य बच्चों के साथ रहती है। घटना वाले दिन वह गेहूं कटनी के लिए गई हुई थी। देर रात घर लौटने पर उसने अपनी बेटी को घर में अचेत अवस्था में देखा। घर में मौजूद छोटे बच्चे उस समय सो रहे थे।

पीड़ित मां का आरोप है कि शोर मचाने पर गांव के कुछ लोगों ने उसे डराया-धमकाया। महिला ने आवेदन में गांव के कुछ लोगों पर साजिश के तहत उसकी बेटी की हत्या करने और बाद में मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।


महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन उसके पति के गांव पहुंचने से पहले ही, उसकी सहमति के बिना शव को सुन्नरपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

परिवार के अनुसार, घटना के बाद से नामजद आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। साथ ही परिवार पर मामले को समझौते के जरिए दबाने का दबाव बनाया जा रहा है। डरी-सहमी मां ने प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


इस संबंध में बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत रविवार, 24 मई 2026 को कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hashtags:

#Sitamarhi #Belsand #SitamarhiPrimeNews #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #SitamarhiNews #BiharPolice #Justice #BelsandNews #LocalNews #TrendingNews

Post a Comment

0 Comments