Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बैरगनिया-ढेंग रेलखंड पर वृद्ध महिला की मौ..त, इलाके में शोक

 बैरगनिया-ढेंग रेलखंड पर वृद्ध महिला की मौ..त, इलाके में शोक


सीतामढ़ी / बैरगनिया : पूर्व मध्य रेलवे के बैरगनिया-ढेंग रेलखंड में एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना नन्दबारा गांव के समीप रेल पोल संख्या-190/16 के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की जान चली गई।


मृतका की पहचान नगर परिषद बैरगनिया वार्ड-21 भकुरहर गांव निवासी मकिल खां की पत्नी ताजमुन नेसा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

घटना की सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गिरी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़

#SitamarhiPrimeNews #Bairgania #RailwayAccident #SitamarhiNews #BreakingNews #BiharNews #BairganiaNews #RailTrackAccident #LocalNews #सीतामढ़ी_प्राइम_न्यूज़

Post a Comment

0 Comments