विद्यार्थियों को छात्र सहायता पोर्टल की दी गई जानकारी, राजकीय डिग्री महाविद्यालय में लगा शिविर
रुन्नीसैदपुर. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रुन्नीसैदपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों को बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए विद्यार्थी सहायता पोर्टल के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहायता शिविर का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सदस्यों को संबंधित पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया. साथ ही कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा पठन-पाठन के लिए सकारात्मक, अनुशासित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने पर जोर दिया.
महाविद्यालय के सहयोग-पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य पाठक ने पोर्टल के संचालन तथा शैक्षणिक गतिविधियों में आने वाली विभिन्न प्रकार की बाधाओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराया.
शिविर में सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. प्रणव, डॉ. अंजली, डॉ. प्रतीक्षा झा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. पराग पावन, डॉ. कुमारी अपराजिता, डॉ. दीपशिखा, डॉ. मेधा सिंह एवं डॉ. पावल तोमर सहित कार्यालय सहायक श्याम सुंदर एवं सहयोगी आशीष कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम में सहायक अवर निरीक्षक पंचमणि कुमार तथा विद्यार्थियों में सुस्मिता, विनीत, मुन्ना, काजल, सोनम और रिंकू सहित अन्य की सक्रिय भागीदारी रही.
#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #रुन्नीसैदपुर #राजकीयडिग्रीमहाविद्यालय #विद्यार्थीसहायता #बिहारशिक्षा


0 Comments