Ticker

7/recent/ticker-posts

बथनाहा में खुदरा उर्वरक संघ की बैठक, मूल्य व टैगिंग समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 बथनाहा में खुदरा उर्वरक संघ की बैठक, मूल्य व टैगिंग समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


बथनाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को खुदरा उर्वरक संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो ने की. बैठक में उर्वरक के निर्धारित मूल्य, टैगिंग व्यवस्था तथा सरकार के नियमों में बदलाव के बाद दुकानदारों को मिलने वाली सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में उर्वरक विक्रेताओं ने नए नियमों के अनुपालन और उससे जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया. साथ ही उर्वरक बिक्री से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए गए.


मौके पर वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, आदर्श रंजन झा, हरिनंदन कुमार, अंकित कुमार, दीपक कुमार, उमेश प्रसाद, चंद्रशेखर सराफ, जय किशोर प्रसाद, सुजीत कुमार, संजय शाह, पप्पू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में उर्वरक दुकानदार मौजूद रहे.


#सीतामढ़ीप्राइमNews #बथनाहा #उर्वरकसंघ #किसान #उर्वरक

Post a Comment

0 Comments