अनंत चतुर्दशी की पूजा को ले मंगल धाम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीर
बाजपट्टी: प्रखंड परिषद स्थित मंगला धाम मंदिर में अनंत चतुर्दशी की पूजा को ले भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने आकर यहां पर पूजा अर्चना की एवं कथा सुनी . आचार्य कृष्ण कुमार झा ने बताया कि दुख- दरिद्रता को दूर कर सुख- सम्पर्णता प्राप्ति के लिए विष्णु भगवान श्रीजगन्नाथ जी को समर्पित "अनंत- चतुर्दशी- व्रत" भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस तिथि में भगवान विष्णु ने अनंत अवतार धारण किए थे। इसलिए इस चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत अवतारों की पारम्परिक विधि- विधान सहित पूजा की जाती है.

0 Comments