Ticker

7/recent/ticker-posts

शहीद रामफल मंडल के नाम पर डाक टिकट जारी होने पर गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

 शहीद रामफल मंडल के नाम पर डाक टिकट जारी होने पर गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा


बाज पट्टी। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल के गांव पहुंचे. शहीद रामफल मंडल के नाम पर डाक टिकट जारी होने के बाद उनके गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. बाजपट्टी के बनगांव में जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके पैतृक घर पहुंचकर तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शहीद रामफल मंडल के घर को और भव्य बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज उनके नाम पर नहीं बन सका, लेकिन भविष्य में उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुशंसा की जाएगी. डाक टिकट की प्रतिमूर्ति दिखाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले से ही वे इस मांग को लेकर प्रतिबद्ध थे, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया. कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments