Ticker

7/recent/ticker-posts

बाजपट्टी में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चा*कू गोदकर ह*त्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम.

 

बाजपट्टी में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू गोदकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम.


सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में बुधवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान संधवारा गांव निवासी नरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार उर्फ मुसका के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को चाकू मारा गया. हालांकि, किसी ने वार करते हुए नहीं देखा. घायल अवस्था में युवक को बाजपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया. हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.


घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई संदेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. खबर लिखे जाने तक जाम नहीं हटाया जा सका था.

#Sitamarhi #SitamarhiNews #Bajpatti #BajpattiNews #सीतामढ़ी #बाजपट्टी #संधवारा #SudhirKumar #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #MurtiVisarjan #चाकूबाजी #हत्या #सड़कजाम #SitamarhiPrimeNews

बाजपट्टी हत्या मामला, बाजपट्टी मूर्ति विसर्जन घटना, सुधीर कुमार उर्फ मुसका, संधवारा गांव, नरेश राय के पुत्र की हत्या, सीतामढ़ी क्राइम न्यूज, बाजपट्टी पुलिस, जितेंद्र कुमार थानाध्यक्ष, एसआई संदेश सिंह, बिहार अपराध समाचार, मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्या, सीतामढ़ी प्राइम न्यूज

Post a Comment

0 Comments