Ticker

7/recent/ticker-posts

पंचायत के साथी पंचायत वासियों को करें जागरूक वैक्सीनेशन लेने के लिए - जदयू प्रखंड अध्यक्ष बाजपट्टी

पंचायत के साथी पंचायत वासियों को करें जागरूक वैक्सीनेशन लेने के लिए - जदयू प्रखंड अध्यक्ष बाजपट्टी



 बाजपट्टी: जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश दास ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने उन्नीस पंचायत में दूरभाष के माध्यम से जदयू कार्यकर्ताओं  से यह अनुरोध किया है कि पंचायत वासियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक करें. खासकर युवक एवं युवतियों को इसके लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है. इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए तथा अपने परिवार एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए यह वैक्सीनेशन अति आवश्यक है. अपने सभी पंचायत के कार्यकर्ताओं से उन्होंने जनता को वैक्सीनेशन के लाभों को बताने तथा कोविड-19 से लड़ने में वैक्सीनेशन के महत्व के विषय में ग्रामीण जनता को बताने की अपील की. साथ ही किसी के बहकावे में ना आए माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की बात सुने और वैक्सीनेशन अवश्य लें.


Post a Comment

0 Comments