Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

चुनाव का पहला चरण नानपुर में रहा पूर्ण शांतिपूर्ण - डीएम

 डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।शांति पूर्ण माहौल में संपन्न



नानपुर (सीतामढ़ी) -: प्रखंड में पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रखंड में लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग में पुरूषों के अपेक्षा महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। जीतीआ पर्व का पारण होने के बावजूद भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मतदान के दिन जीतीआ पर्व का पारण था, परंतु महिला का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरूषों के अपेक्षा अधिक रहा। 

प्रखंड में कुल 237 मतदान केंद्र हैं। जिसमें कुल 1लाख 29हजार 5सौ 95 हैं। प्रखंड में 17 मुखिया पद के लिए 131 प्रत्याशी, सरपंच के 17 पद के लिए 103, पंसस के 22 पद के लिए 187, जिला पार्षद के 2 पद के लिए 43, वार्ड सदस्य के 219पद के लिए 1044, पंच सदस्य के 154 पद के विरुद्ध 367 प्रत्याशीयों का भाग्य ईवीएम व मतपेटी में बंद हो गया।


नानपुर (सीतामढ़ी) -: थाना क्षेत्र के राज्यकीय मध्य विद्यालय मझौर में बूथ संख्या 200पर  दो मुखिया उम्मीदवारों में झड़प  ईवीएम टूटा।

ए एस पी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर लगभग दर्जनों लोगों को हिराशत में ले लिया।अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।हालांकि एएसपी ने कुछ भी बताने से परहेज़ किया है।



नानपुर (सीतामढ़ी)-: नानपुर थाना क्षेत्र के राज्यकीय मध्य विद्यालय मझौर बूथ संख्या 199 और200 था जिसमे 199 पर 284 लोगो ने अपना मत दिया ।और बूथ संख्या200 को कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने ईवीएम को पूरी क्षतिग्रस्त कर दिया है।घटनास्थल पर पहुँचे एसपी और डीएम

Post a Comment

0 Comments