Ticker

7/recent/ticker-posts

बकाए वेतन एवं अन्य समस्याओं के निदान को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आज दिनांक 25.12 .2021 को डुमरा गीता भवन में आयोजित की गई।

 



बैठक में सभी समस्याओं के निदान को लेकर सीतामढ़ी से शिक्षकों का जत्था मुजफ्फरपुर में दिनांक 29.12.2021 को.माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष घेराव / धरना- प्रदर्शन करने हेतु अपने -अपने प्रखंड से प्रस्थान करेंगे । बैठक को संबोधित करते हुए। 

जिलाधध्यक्ष प्रकाश कुमार ने.कहा कि सीतामढ़ी जिले में शिक्षकों की उपेक्षा की जा रही है । GOB मद की राशि उपलब्ध रहने पर भी वेतन लंबित रखना । चुनाव कार्य के भत्ता का भुगतान नहीं करना , सभी बकाए वेतन का भुगतान नहीं करना , प्रशिक्षित हो चुके शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं करना , सभी प्रकार के धनात्मक सूची के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं करना सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है ।अब इसे सहन नहीं किया जाएगा।
 

बैठक में जिला वरीय उपाध्यक्ष राम बाबू ठाकुर , जिला कोषाध्यक्ष एहतेशाम आरिफ , जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर , मनीष कुमार , जिला कमिटी सदस्य कुमारी बैदेही , मो. कमरुद्दीन नदाफ , ममता झा , अशोक कुमार , हरिश्चंद्र कुमार , नसीरुद्दीन , जौहर अलि , लालधारी पासवान , ब्रजेश कुमार , हिफाजत अलि, नवीन पासवान , मंजय कुमार ,  राजू कुमार  सहित अन्य संघीय पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए।



Post a Comment

0 Comments