नानपुर में दो घरों में डकैती, पड़ोसी को गोली मारी
नानपुर -: थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में गुरुवार देर रात दो घरों में अज्ञात डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने कुल पांच लाख रूपये के आभूषण सहित अन्य सामान की लूटपाट की। वहीं डकैती के दौरान कठरिया टोला में एक पड़ोसी वृद्ध उम्र 60 वर्षीय राम दिनेश मिश्र को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। जिससे उनकी हालत गंभीर है। विदित हो बीती रात लगभग साढ़े बारह बजे जानीपुर गांव स्थित कठरिया टोला के स्व राम रिझन मिश्र के घर में डकैतों ने घर के मेन गेट को तोड़ कर घर में लूटपाट किया। उस समय घर में केवल महिलाएं थी। सभी डकैतों ने महिला को हथियार के बल पर डराकर लूटपाट किया। इस दौरान गृहस्वामिनी मंजू देवी पति सुधीर कुमार ठाकुर ने विरोध करना चाहा तो डकैतों ने उनके साथ मारपीट किया। वहीं पड़ोस के लोगों को जब डकैती की जानकारी हुई तो परोस के लोग डकैतों को घेरना चाहा तो भागने के क्रम में एक डकैत ने ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। जिसमें अधेड़ राम दिनेश मिश्र को गोली लग गई। जिसमें अधेड़ गिर पड़ा। वहीं डकैत सड़क के नीचे आम के बगीचा में भाग निकला। वहीं लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंच छानबीन किया। तथा पुरी रात पुलिस गश्त लगाती रही। वहीं गृहस्वामिनी मंजू देवी ने बताया की घर में केवल महिलाएं थी और लगभग साढ़े बारह के आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने धावा बोल दिया। और कुल तीन भर सोने के चेन व लगभग पच्चीस हजार रूपये लूट लिया। विरोध करने पर डकैतों ने मारपीट किया। वहीं लगभग पौने तीन बजे खोपी टोला में रिटायर शिक्षक राजकरण मिश्र के घर में डकैतों ने घर के पीछे वाले गेट को तोड़ कर धावा बोल दिया और घर में जबरदस्त लूटपाट की। इस दौरान डकैतों ने डब्बे में रखा बाइस हजार रूपये व लगभग 5 तोले के सोने के आभूषण सहित अन्य सामान लूट लिया।
गृहस्वामिनी चन्द्रकला देवी ने बताया की हमारे दो बेटे हैं। दोनों आर्मी में हैं। एक पुत्र रिटायर हो चुके हैं और वे अपने परिवार के साथ सीतामढ़ी शहर में रहता है। जबकि एक आर्मी ड्यूटी में हैं। कहा की घर में मैं अपने वृद्ध पति रिटायर शिक्षक के साथ अपने-अपने कमरे में सोई थी। लगभग पौने तीन बजे डकैतों ने घर के पीछे वाले दिवाल को फांद कर कैम्पस में घुस गया। तथा पीछे वाले गेट को तोड़ कर घर में घुसकर लूटपाट करने लगा। जब नींद खुली तो डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने लगा। कहा की डकैतों ने कुल पौने दो घंटे लूटपाट किया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हेड क्वाटर में तैनात डीएसपी राकेश कुमार रंजन, ईस्पेटकर शशिभूषण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार बमबम, उपप्रमुख मोजम्मिल हुसैन, जिला पार्षद विजय कुमार, थानाध्यक्ष राम विनय कुमार, पुपरी थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद, एस आई त्रिपुरारी कुमार, सनि राकेश कुमार झा, संतोष कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन किया। इस दौरान पुलिस कर्मी को ग्रामीणों के आक्रोश का भी प्रकोप झेलना पड़ा। उसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने स्वान दस्ता की टीम को बुलाया। खोजी कुत्ते से मदद लेकर डकैतों का सुराग ढूंढने का प्रयास किया।
सदर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया की खोजी कुते के मदद से डकैतों की निशानदेही पर छापेमारी जारी हैं। जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं प्रखंड प्रखंड अनुपम कुमार बमबम ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए घटना में संलिप्त डकैतों को गिरफ्तार करने की मांग की। तथा खोपी चौक पर पुलिस चौकी की मांग की। ताकि आसपास के लोग सुरक्षित रह सकें।
( विज्ञापन : एडमिशन जारी है)
0 Comments