Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बैरगिनिया में 35 लाख की डकैती- सीतामढ़ी में इस साल की सबसे बड़ी डकैती।




 सीतामढ़ी:  जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आबकारी चौक निवासी व्यवसाई राकेश प्रसाद के घर में बुधवार की देर रात भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई के घर में करीब 1:00 बजे हथियारबंद डकैतों ने घर के मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। बताया गया कि डकैतों ने व्यवसाय के घर में घुसने से पहले पड़ोसियों के घर के बाहर गेट में ताला मार दिया था। अंदर घुसते ही डकैतों ने घर के सदस्यों को पिस्टल के बल पर बंधक बनाया और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। 




जिसके बाद सभी डकैतों ने घर में रखे मोबाइल फोन जप्त कर लिया। ताकि किसी को सूचना ना दिया जा सके। डकैतों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर के कोने कोने में तलाशी कर 7 लाख नगद समेत 40 तोला सोने, चांदी के जेवरात समेत 35 लाख रुपए की संपति लूट लिए। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। स्क्वायड डॉग मंगाने की तैयारी चल रही है। उक्त डकैती की घटना से परिजनों समेत आसपास के लोगों में काफी दहशत है। सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने घटना को लेकर कहा कि रात को ही छापेमारी को लेकर नेपाल बॉर्डर के उस पार छापेमारी की गई। डकैतों का सुराग भी मिला है। लेकिन डीएसपी ने बताया कि नेपाल में गिरफ्तारी करना आसान नहीं है। बढ़िया अधिकारी के सूचना के बाद ही कुछ अन्य कार्रवाई की जाएगी। तत्काल स्क्वायड डॉग को मंगा कर जांच की गई लेकिन डॉग भी बॉर्डर पर जाकर रुक गया। जिससे यह प्रतीत हो रहा है, कि सभी डकैत घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते फरार हो गए हैं।










Post a Comment

0 Comments