Ticker

7/recent/ticker-posts

दो दिनों के खराब मौसम के बाद निकला इंद्रधनुष - बारिस से खुश किसान तो जनजीवन प्रभावित

 



सीतामढ़ी : पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट बदला है. इसको लेकर गुरुवार की देर शाम से ही तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया.


 रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने दोपहर के बाद विराम लिया. इसके बाद से हवा एवं धूप का माहौल है. इस बारिश से किसानों में काफी हर्ष व्याप्त है. उनके अनुसार इस बारिश से हवाएं फसलों को काफी लाभ होगा.

हवा का वेग इतना तेज था कि- 




सुरसंड. आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ही उपर से गुजर रहे 11 हजार करंट प्रवाहित तार से निकली आग की लपट से गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव में एक व्यक्ति के फूस के घर में आग लग गयी. अगलगी की घटना वार्ड संख्या 13 में मध्य विद्यालय के समीप अकरम अंसारी के घर में हुई. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में गृहस्वामी के घर को आंशिक क्षति पहुंची है. ग्रामीण सह पूर्व उपप्रमुख मो जावेद इकवाल मुन्ना ने बताया कि रिहायसी इलाके में घर के समीप विद्युत आपूर्ति को ले विभाग द्वारा ट्रांसफर्मर लगाया गया है. जिसके चलते आए दिन इस प्रकार की घटना होती रहती है. घर के उपर से गुजर रहे 11 हजार के तार को वहां से हटाने के लिए विभाग के जेइ व एसडीओ से कई बार लिखित रूप से आग्रह किया जा चुका है. पर उनलोगों के द्वारा इस दिशा में अबतक कोई पहल नहीं किया गया है. गांव के कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं.


इंद्रधनुष के निकलने से मौसम के साफ होने की बात कही जा रही ही। 

Post a Comment

0 Comments