Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

ट्रेक्टर पलटने से 20 वर्षीय युवक की मौत


  



  कटौझा से सरिया(छङ) व पाइप लेकर बागमती तटबंध के रास्ते बेलसण्ड की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक 20 वर्षीय युबक की मौत हो गयी जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बेलसंड के अमनौर गांव निवासी अमर कुमार (उम्र 20) के रूप में की गयी है.जो ट्रैक्टर पर ही सवार था.जबकि जख्मी ट्रैक्टर चालक की पहचान बेलसंड के श्याम भंडारी के रूप में कि गयी है.मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक मृतक का फूफा था.दुर्घटना गुरुवार की शाम में हुयी.बताया गया कि ट्रैक्टर बागमती तटबंध पर पचनौर से पहले खङका टर्निंग के समीप अनियंत्रित होकर तटबंध से नीचे पलट गया.जख्मी चालक की चिकित्सा कहाँ की जा रही है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.दुर्घटना के पश्चात आसपड़ोस में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ दुर्घटनास्थल पर जमा हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रून्नीसैदपुर पुलिस को दी.जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेजा



.

Post a Comment

0 Comments