बड़ी खबर: जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में हुआ जोरदार धमाका,लगी भीषण आग।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में स्थित टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अचानक आग लग गई। शनिवार की सुबह करीब 10.20 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे प्लांट में आग लग गई।
जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में धमाके की खबर है। धमाका कोल प्लांट के बैटरी चैंबर नंबर 5, 6 और 7 में हुआ है। दो कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका होते ही अफरातरफी मच गई। भीषण आग लग गई और गैस लीकेज होने लगी।
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कोक प्लांट के आसपास के अन्य दूसरे विभाग के चैंबर के शीशे टूट गए। विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाके में सुनी गई। कुछ देर के लिए शहर के लोग दहशत में आ गए और सहम गए।

0 Comments