रेड लाइट एरिया में सघन छापेमारी
सीतामढ़ी : ( सीतामढ़ी प्राइम संवाददाता) : जिला के रेड लाइट एरिया में गुरुवार के शाम अचानक पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया से करीब 10लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। वही धंधा कराने वाले 2पुरुषो को भी गिरफ्तार किया है। दस लड़कियों में 5लड़की नाबालिग है और अन्य से पूछ ताछ की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना स्थित रेड लाइट एरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब सीतामढ़ी पुलिस अचानक भारी संख्या में छापेमारी की। पिछ्ले लंबे समय के बाद दिल्ली के एक एनजीओ के शिकायत पर पुलिस के द्वारा उक्त कारवाई की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के द्वारा की गई इस छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियों को यह से मुक्त कराया गया। जिससे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। इतना ही नहीं कई ग्राहक और महिला दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े है। तकरीबन तीन घंटे तक उक्त छापेमारी चली। दरअसल, पहले पुलिस वाले ग्राहक बनकर रेड लाइट एरिया पहुंची। उसके बाद उनकी निशानदेही पर बड़ी तादाद में पुलिस बल के जवानों को बुलाकर छापेमारी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है की नाबालिग लड़कियां को यहां जमीन के अंदर तहखाने में छुपाकर रखा गया था। बचपन बचाओ आंदोलन, महिला हेल्प लाइन और चाइल्ड लाइन के लोग भी इस छापेमारी में शामिल थे। गौरतलब है की तकरीबन एक साल पहले इस रेड लाइट एरिया में दिल्ली के एक एनजीओ के शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की थी। जिसमे दिल्ली की लड़की समेत बंगलादेश और नेपाल की लड़कियों को यह से मुक्त कराया गया था। यहां प्यार के जाल में फसाकर लड़कियों को लाकर यहां बेचने का काम किया जाता है फिर उनसे जबरन देह व्यापार का काम कराया जाता है। जो लड़कियां काम करने से एतराज करती है उन्हे तरह तरह से प्रताड़ित करने का काम किया जाता है।
( विज्ञापन :15 अगस्त 2022 तक ले मुफ्त रजिस्ट्रेशन एडमिशन का लाभ)
#redlightarea
#arresstingfromredlightarea
#sitamarhiredlightarea
0 Comments