सीतामढ़ी ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)
रीगा चीनी मिल क्षेत्र में पेराई हेतु उपलब्ध गन्ना के सामायिक खपत एवं उस क्षेत्र के गन्ना किसानों के हितों को देखते हुए पेराई वर्ष 2022- 23 के लिए *मैसर्स मगध शुगर एंड इंडस्ट्री लिमिटेड इकाई- भारत सूगर मिल्स सिधवलिया गोपालगंज* एवं *मैसर्स विष्णु शुगर मिल्स गोपालगंज* को गन्ना उठाव हेतु पथ क्रय केंद्र आवंटन के साथ उससे संबंधित ग्रामों को विभाग द्वारा टैग कर दिया गया है।
30 नवंबर 2022 से सीतामढ़ी जिला के गन्ना उत्पादक गोपालगंज के उपरोक्त दो शुगर मिल्स के जिले में आवंटित क्रय केंद्रों पर अपना गन्ना बेच सकेंगे।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा है कि *जिले में आवंटित क्रय केंद्रों पर निर्भीक होकर किसान अपना गन्ना बेचें। क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा। उन्हें इसके लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह किसी भी बिचौलियों के चक्कर में न पड़े।बिचौलियों को अपना गन्ना नहीं दें बल्कि आवंटित क्रय केंद्रों पर ही अपना गन्ना बेचें। यदि किसी भी बिचौलिये के बारे में जानकारी मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।*
♦️(1)चीनी मिल-मैसर्स मगध शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इकाई- भारत सुगर मिल्स सिधवलिया ,गोपालगंज
टैग प्रखंड- मेजरगंज
*आवंटित क्रय केंद्र--सोनॉल उतरी(अ)*
टैग ग्राम- सुनॉल नोवत हनुमान नगर, हिरोलवा विशुनपुर पुरुषोत्तम, गोधवा बिशुनपुर
*आवंटित क्रय केंद्र-- सोनॉल उतरी (ब)*
टैग ग्राम-कुँवारी मदन सोनौल खान
*आवंटित क्रय केंद्र- खैरवा*
टैग ग्राम- खैरवा, रतनपुर बराही हरिराम
*आवंटित क्रय केंद्र- रघुनाथपुर(अ)*
टैग ग्राम- रघुनाथपुर
बसविटा,मरपा सिरपाल ,भिलवाही
प्रखंड-सुप्पी
*आवंटित क्रय केंद्र-ससौला(अ)*
टैग ग्राम-ससौला कला,मड़पा ईश्वरदास, हरपुर पिपरा, मुरादपुर नरकटिया, सुप्पी,बराही चिंतामन, बोकता, धर्मपुर /दौरतिया, वसंत खुर्द, बभनगामा
*आवंटित क्रय केन्द्र-ससौला(ब)*
टैग ग्राम- मनियारी, गम्हरिया, हैदरा, चक दादन,सोनौल सुब्बे,घरवारा
*आवंटित क्रय केंद्र* *जमला*
टैग ग्राम- जमला, राजपुर, पकड़ी परसा,
*आवंटित क्रय केंद्र- कोटिया राय*
टैग ग्राम-कोटिया राय, गोपालपुर, मोहनी मंडल, मोहनी खुर्द,मसाही, अंबा खुर्द,नरहा, सिमरदह कला, सिमरदह नन्हकार
*आवंटित केंद्र- रघुनाथपुर(ब)*
टैग ग्राम-परसा, बड़हरवा
*आवंटित केंद्र हरपुर कला*
टैग ग्राम- हरपुर कला, बरियारपुर,भोकरहां
♦️(2)मेसर्स विष्णु शुगर मिल्स गोपालगंज
प्रखंड:-सोनबरसा
*आवंटित क्रय केंद्र* *हलिमपुर*
टैग ग्राम;- मधुकरपुर
प्रखंड बथनाहा:-
*आवंटित क्रय केंद्र मधुरापुर*
टैग ग्राम-बेलहिया
प्रखंड- मेजरगंज
*आवंटित क्रय केंद्र- मधुरापुर*
टैग ग्राम-हलिमपुर
प्रखंड-सुप्पी
*आवंटित क्रय केंद्र- मधुरापुर*
टैग ग्राम-गोपालपुर,घरवारा,
मधुरापुर
0 Comments