Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी में मनाया गया मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन -

सीतामढ़ी में मनाया गया मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन - 



बाजपट्टी :  दिनांक 03 -12-2022 को म0 वि0 पटदौरा , प्रखंड :- बाजपट्टी  में चेतना सत्र के दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रबन्धन के तहत सुरक्षित शनिवार को निमोनिया , सर्दी - खाँसी / जुकाम , आँख एवम् त्वचा के संक्रमण , चेचक के लक्षण व बचाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई :- 

1. इस बदलते मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए |

2. केला , दही एवम् फंगस वाले चीजों से परहेज रखें |

3. भोजन में अदरख , लहसून , प्याज का प्रयोग करें तथा ताजा भोजन ग्रहण करें |

4. ऊनी वस्त्रों से शरीर ढका होना चाहिए |

5. स्नान करने के उपरांत सूखे तौलिए शरीर को पोछकर वस्त्र पहनें |

नोट:-- जिस किसी बच्चों को साँस लेने में समस्या हों , उल्टी , त्वचा पर दाग या आँख में परेशानी हो वे शीघ्र चिकित्सक से ईलाज करावें |

 प्रधानाध्यापक मो० नसीरूद्दीन के साथ साथ सतीश कुमार जी, निरूपम कुमार,अनामिका कुमारी, आशा किरण,सोनी भारती जी ने बच्चों को रोग से वचाव के लिए अनेक सुझाव दिया

Post a Comment

0 Comments